हमारे सौर मण्डल में परग्रही जीवन हो सकता है - ऑगस्टो कार्बालिडो
589,393 views |
ऑगस्टो कार्बालिडो |
TED-Ed
• June 2019
पूरा पाठ देखिए: https://ed.ted.com/lessons/there-may-be-extraterrestrial-life-in-our-solar-system-augusto-carballido
हमारे सौर मण्डल की गहराई में, अन्तरिक्ष अन्वेषण के एक नए युग की शुरुआत हो रही है। यूरोपा की मोटी बर्फ़ के नीचे; ऍनसॅलअडस पर भाप के पंखों में; और टाइटन की मीथेन झीलों के भीतर, खगोलजीव वैज्ञानिक, परग्रही जीवन की खोज में लगे हैं। यह चँद्रमा, 'समुद्री संसार' हैं -- जिनमें तरल समुद्र हैं, जो जीवन की उत्पत्ति में सहयोग कर सकते हैं। क्या समुद्री संसारों में जीवन विद्यमान है? ऑगस्टो कार्बालिडो इसकी सम्भावना का अन्वेषण करते हैं।
पाठ ऑगस्टो कार्बालिडो द्वारा, Artrake Studio द्वारा निर्देशित।