बिना अपराध की सजा काटकर मैंने क्या सीखा
1,457,384 views |
टेरेसा नजोरोगे |
TEDWomen 2017
• November 2017
२०११ में टेरेसा नजोरोगे को एक ऐसे वित्तीय अपराध के लिए दंडित किया गया जो उन्होंने नहीं किया था - झूठे आरोपों की एक लंबी कतार, बढ़ते हुए रिश्वत के प्रयासों और केन्या में अपने घर में भ्रष्ट न्याय प्रणाली के परिणामस्वरूप। जब उन्हें कैद हो गई, उन्होंने पाया कि ज़्यादातर महिलाएँ और लड़कियाँ जो उनके साथ बंद थीं, वे भी उसी भंग व्यवस्था का शिकार थीं, शिक्षा की अपूर्णता और आर्थिक अवसरों की कमी के कारण जेल से बाहर निकलने और अंदर आने में ही उनका जीवन फंस कर रह गया था। अब अपील की अदालत द्वारा बाइज़्ज़त रिहा कर दिए जाने के बाद, नजोरोगे बताती हैं कि वह कैसे जेल में महिलाओं को कौशल, उपकरण और समर्थन दे रही है ताकि वे गरीबी और अपराध के चक्र को तोड़कर एक बेहतर ज़िंदगी बना पाएँ।